फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मतदाता सहायता शिविर में नाम और पता संबंधी काम करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश के डी और ई ब्लॉक में सोमवार को लगाए गए मतदाता सहायता शिविर में लोगों ने मतदाता सूची से जुड़े काम करवाए। शिविर में पीएस 21 की बीएलओ रेनू ने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही ई-एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा भी दी गई। कई लोगों ने मौके पर ही अपने दस्तावेज जमा कर प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय निवासी केशव ने बताया कि ऐसे शिविर से लोगों का समय बचता है और सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के शिविर समय समय पर लगने चाहिए, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी छोटी छोटी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें