फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कोरोना से दूसरी मौत, जिम्स अस्पताल ले जाते वक्त गई 62 वर्षीय बुजुर्ग की जान

Sat, 09 May 2020 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
जि्म्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से दूसरी मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है जो नोएडा सेक्टर-66 में रहते थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय बुजुर्ग नोएडा सेक्टर-66 का रहने वाले थे और कल रात ही उन्हें गलगोटिया कॉलेज क्वारंटीन केंद्र से जिम्स अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रबन्धन का कहना है कि वह मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।

जानकारी के अनुसार कल रात करीब 11 बजे उनकी मौत हुई। अब उनके परिवार को अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें