नई दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले में गढ़वाल डायमंड फुटबॉल क्लब ने फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 3-2 से हरा दिया। गढ़वाल डायमंड की ओर से क्लेटस डोमिनिक जैकब पॉल, सौरभ कुमार और डांगमेई गैपुइलान ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, फ्रेंड्स यूनाइटेड की तरफ से पार्थ सुभाष सलुंके और रमेश छेत्री ने गोल दागे।संवाद