फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Boxer: मैक्सिको में गैंगस्टर दीपक ने की थी ये बड़ी गलती, पूछताछ में उगले अब कई राज

Fri, 21 Apr 2023 02:54 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला, नई दिल्ली, पुरुषोत्तम वर्मा

सार

गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फिर से मकोका मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। मैक्सिको में हॉटस्पॉट से इंटरनेट शेयर करना दीपक को भारी पड़ गया था।  
विज्ञापन
दीपक बॉक्सर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टॉप 10 गैंगस्टर्स की लिस्ट में शामिल दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से बचने की बहुत कोशिश की। मगर वह कई ऐसी गलतियां कर गया कि उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेक्सिको पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसे गिरफ्तार कर भारत भी लाया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीपक पहल से पूछताछ की तो कई बातों का खुलासा भी हुआ। 

विज्ञापन


मैक्सिको में गैंगस्टर दीपक ने कर दी ये बड़ी गलती
सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए वह मेक्सिको का मोबाइल नंबर चला रहा था। उसने ये नंबर मेक्सिको में किसी की ओरिजनल आईडी पर लिया था। मगर उसने मेक्सिको में भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल किया और यही गलती उसे भारी पड़ गई। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दीपक बॉक्सर 10 लोगों के एक ग्रुप के साथ अवैध रूप से मेक्सिको में घुसा था। जब वह मेक्सिको पहुंचा, तो उसे पता लगा कि उसके चचेरे भाई को स्पेशल सेल ने पकड़ लिया है। इसके बाद वह मैक्सिको में लखविंदर के साथ उस ग्रुप से अलग हो गया। 

उसे लगा कि अगर पुलिस 8 अन्य लोगों को पकड़ लेगी, तो वह लखविंदर के साथ भाग जाएगा। मगर पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा। यहां पर उसने अपने मेक्सिको के नंबर से लखविंदर के मोबाइल के हॉट-स्पॉट से इंटरनेट शेयर किया। भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करने से स्पेशल सेल को उसकी सही लोकेशन मिल गई। 
विज्ञापन


इस मामले में बॉक्सर दीपक था भगोड़ा
जानकारी के लिए बता दें कि लखविंदर ने मेक्सिको जाते समय भारत में रोमिंग का डाटा पैकेज ले लिया था। वह उसे मेक्सिको ले गया और वहां भारतीय मोबाइल नंबर को चला रहा था। बॉक्सर 10 लोगों के ग्रुप के साथ 6 जनवरी को कोलकाता से दुबई गया था। स्पेशल सेल की यूनिट ने अब बॉक्सर को मकोका मामले में पुलिस रिमांड पर लिया है। कुछ साल पहले जितेंद्र गोगी गिरोह पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में बॉक्सर दीपक भगोड़ा घोषित था। मकोका मामले में ही दीपक की गिरफ्तारी हुई है। 

दिनेश कराला से भी पुलिस करेगी पूछताछ 
स्पेशल सेल की पूछताछ में दीपक बॉक्सर ने खुलासा किया है कि उसने सिविल लाईंस इलाके में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या दिनेश कराला के कहने पर ही की थी। दिनेश कराला जितेंद्र गोगी गिरोह का प्रमुख गैंगस्टर हैं। वह कई सालों से मंडोली जेल में बंद है। बॉक्सर ने पूछताछ में बताया कि जेल से कराला ने मैसेज भिजवाया था कि बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या कर दो। दीपक खुद बिल्डर की हत्या करने पहुंचा था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद बॉक्सर ने शूटर भेजे थे।

इस वजह से हुई थी बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या
पूछताछ में बॉक्सर ने बताया कि दिनेश कराला ने कहा था कि जिस समय बिल्डर अमित गुप्ता सुनील टिल्लू गिरोह की सहायता कर रहा था। इससे जितेंद्र गोगी गिरोह कमजोर हो रहा था। इसी वजह से कराला ने बिल्डर की हत्या करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं बिल्डर अमित की कई सीनियर अधिकारियों के साथ उठक बैठक थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें