नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग के फरार चल रहे गैंगस्टर अखिल उर्फ़ माया को स्पेशल सेल की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह राजौरी गार्डन इलाके में एक क्लब में हुई फायरिंग के दौरान मौका देखकर भाग गया था। यह पहले से लूट, मर्डर, डकैती, धमकी देने, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से ज्यादा वारदात में शामिल रहा है। जो दिल्ली और एनसीआर में इसने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। इसके पास से पुलिस टीम ने सिंगल शॉट का पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
स्पेशल पुलिस कमिश्नर हरगोविंद सिंह धालीवाल ने बताया कि टीम ने इस गैंगस्टर को ट्रैक किया है। जब पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अखिल उर्फ माया रोहिणी सेक्टर 18 में किसी से मिलने के लिए आने वाला है।
पुलिस टीम ने वहां पर ट्रैप लगाया और उसे घेर लिया। लेकिन उसने सरेंडर करने की बजाय पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की। पहले से अलर्ट स्पेशल सेल के जवानों ने उसे धर दबोचा। उसके पास से हथियार बरामद किया गया। इसके खिलाफ स्पेशल सेल के थाना में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में पता चला कि यह गैंगस्टर नीरज बवानिया और नवीन वाली गैंग का एक्टिव मेंबर है और यह गैंग के मेंबरों को लॉजिस्टिक और फाइनेंशियल मदद करता है। यह जहांगीरपुरी के रहने वाले क्रिमिनल मुकेश उर्फ भोला का बहुत नजदीकी है। जो नीरज बवानिया गैंग का मेंबर है।
यह पिछले महीने 15 दिसंबर को राजौरी गार्डन इलाके में हैंगओवर क्लब में 5 से साथियों के साथ पहुंचा था। वहां गोली चलाई थी और वहां से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस इसी के बाद से तलाश कर रही थी।