फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झपटमारों और लुटेरों के गिरोह का सरगना गंजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चाकू की नोक पर लूट और झपटमारी के दो जघन्य मामलों में वांछित बदमाश सेक्टर-4 रोहिणी, दिल्ली निवासी दीपक उर्फ यश उर्फ गंजा (25) को गिरफ्तार किया है। वह झपटमारों व लुटेरों के एक गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ दिल्ली भर में लूट, झपटमारी और हत्या सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास एक राहगीर से चाकू की नोक पर लूट के मामले में वांछित था। पुलिस ने इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है। उसे इंस्पेक्टर गौतम मलिक की टीम ने 212 बस स्टैंड प्यारे लाल रोड आनंद पर्वत, दिल्ली के पास मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें