गांधी नगर मार्केट में सड़कों का विकास किया जाएगा। इसके अलावा गलियों, सीवर, पार्किंग स्थल, सार्वजनिक सुविधाओं, बिजली तार वायरिंग में सुधार करके समूची मार्किट का पुनर्विकास किया जाएगा। इस तरह मार्केट नए स्वरूप में दिखाई देगी।
पूर्वी दिल्ली स्थित गांधी नगर मार्केट को भी चांदनी चौक की तरह विकसित किया जाएगा। इस मार्केट का कायाकल्प करने में करीब 162 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बाजार को विश्वस्तरीय बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बीते वर्ष बजट में प्रावधान किया था, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इस मार्केट को विकसित करने का कार्य एमसीडी को दे दिया है। दिल्ली सरकार ने तर्क दिया है कि यह इलाका एमसीडी के अधीन आता है। लिहाजा उसे ही इस मार्केट को विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन
गांधी नगर मार्केट में सड़कों का विकास किया जाएगा। इसके अलावा गलियों, सीवर, पार्किंग स्थल, सार्वजनिक सुविधाओं, बिजली तार वायरिंग में सुधार करके समूची मार्किट का पुनर्विकास किया जाएगा। इस तरह मार्केट नए स्वरूप में दिखाई देगी। एमसीडी का मानना है कि मार्केट का पुनर्विकास होने पर यहां रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। मार्केट सा पुनर्विकास करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड व बीएसईएस के अधिकारियों के साथ एमसीडी के अभियांत्रिक विभाग के इंजीनियर्स, सफाई विभाग कर्मियों और सामान्य शाखा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया है।
सात हजार करोड़ टर्नओवर होता है प्रतिदिन
गांधी नगर मार्केट एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड कपड़ों के केंद्र के रूप में जानी जाने वाली एक परंपरागत मार्केट है। यहां प्रतिदिन का टर्नओवर करीब 7100 करोड़ रुपये है, यहां लगभग 25,000 दुकानें व 10,000 घरेलू निर्माता यूनिट्स है। यह क्षेत्र वर्तमान में लगभग सीधे तौर पर तीन लाख और परोक्ष रूप में छह लाख रोजगार के अवसर प्रदान करता है, मगर अपर्याप्त अवसंरचना के कारण कई वर्षों से यहां व्यापार घट रहा है।
विज्ञापन
विकास के लिए ये काम होंगे
2000 मीटर लंबी व 23.5 मीटर चौड़ी मुख्य नगर रोड का सुधार व विकास होगा।
गांधी नगर रोड के दोनों ओर नाली, फुटपाथ सहित दोनों और सेवाओं का सुधार किया जाएगा।
गांधी नगर रोड से जुड़ी मुख्य गलियों का विकास व पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
प्रथम चरण में गांधी नगर रोड पर बीएसईएस की ओर से पांच ट्रांसफॉर्मरों एवं ओवरहेड केबन का स्थानांतरण किया जाएगा।
सार्वजनिक सूचना कियोस्क की व्यवस्था की जाएगी
ठोस कचरा प्रबंधन के लिए झील चौक एवं महावीर स्वामी पार्क के निकट व्यवस्था की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए दो बहुमंजिला कार पार्किंग बनाई जाएगी।
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से मार्किट तक स्थानीय परिवहन ई-रिक्शा/गोल्फ कार्ट की व्यवस्था होगी।