फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बैंक्वेट हॉल में चल रहा था जुआ, सात महिला समेत 29 गिरफ्तार, दाव पर लगे थे 58.57 लाख रुपये

Mon, 24 Oct 2022 01:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बैंक्वेट हॉल के मालिक और मैनेजर यहां आने वालों से 25 सौ रुपये प्रवेश शुल्क वसूलते थे। पुलिस ने यहां से दाव पर लगे 58.57 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल से बरामद कैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली  के पंजाबी बाग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में धनतेरस के दिन जुआ खेलते सात महिलाओं सहित 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। बैंक्वेट हॉल के मालिक और मैनेजर यहां आने वालों से 25 सौ रुपये प्रवेश शुल्क वसूलते थे। पुलिस ने यहां से दाव पर लगे 58.57 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को जुए के अड्डे पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिले की ऑपरेशन यूनिट की टीम पर इनपर निगरानी रख रहे थे। इस दौरान पुलिस को क्लब रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। 22 अक्टूबर को हवलदार मोहित ने सूचना को पुख्ता करने के बाद आला अधिकारियों को बताया। 


पुलिस ने टीम गठित कर देर रात डेढ़ बजे बैंक्वेट हॉल की पहली मंजिल पर छापेमारी की। कमरे में अलग अलग टेबल के सामने लोग खड़े थे। प्रत्येक टेबल पर ताश के पत्ते और पैसे रखे थे। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें