फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिसॉर्ट में चल रहा था जुए का खेल, 11 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23.78 लाख रुपये नकद, आठ कारें, दो स्कूटर और 15 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली के अलीपुर स्थित जिंदपुर के एक रिसॉर्ट में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा है। ये सभी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से 23,78,350 रुपये नकद, आठ कारें, दो स्कूटर, 15 मोबाइल और ताश के पत्तों के 11 पैकेट बरामद किए हैं। मामले में अलीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि रिसॉर्ट में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से अलीपुर थाना पुलिस ने दूसरी मंजिल पर छापा मारा। वहां 11 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में एक बिस्तर से 1,41,400 रुपये और पकड़े गए लोगों की तलाशी में 1,60,160 रुपये मिले। इसके अलावा, पांच वाहनों से 20,76,790 रुपये बरामद किए गए। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत के साथ ही वाहनों और मोबाइल फोन के स्वामित्व की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें