अब फुल क्रीम दूध का भाव बढ़ कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह से अब तक आधा लीटर दूध फुल क्रीम 32 रुपये में मिलता था, अब आधा लीटर 33 रुपये में मिलेगा। वही स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 58 से बढ़कर 60 रुपए हो जाएगी। वीटा के दूध के रेट बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि गांवों में सहकारी समितियां किसानों से महंगा दूध खरीद रही हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगा दूध हरियाणा में किसानों से खरीदा जा रहा है।
प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि दूध के रेट बढ़ने के बारे में सभी बूथ संचालक व विक्रेताओं को सूचना दे दी गई है। सभी ट्रांसपोर्टर को भी इसके बारे में सूचित किया जा चुका है। ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।