फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म करने वाला भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने वाला भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- बना लिया था अश्लील वीडियो, करने लगा था ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म के भगोड़े आरोपी मुदित चावला उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल व यौन शोषण करने लगा था। आरोपी 2024 से बार-बार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में घोषित अपराधी भी करार दिया था। आरोपी ने उसने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद 2007 में पुणे से एमबीए किया। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपी द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांछित था। उसने अपना नाम मुदित से बदलकर राजबीर कर लिया था। पीड़िता के अनुसार, उसका पति अक्टूबर 2020 से अगस्त 2023 तक हत्या के एक केस के तिहाड़ जेल में बंद था। इस दौरान उसकी जान-पहचान मुदित चावला से हुई। पीड़िता का पति उसे छोटा भाई जैसा मानता था। जुलाई 2023 में मुदित चावला ने शिकायतकर्ता को द्वारका स्थित अपने घर बुलाया। वह अपने तीन साल के बेटे के साथ वहां गई। आरोपी ने उसके बेटे को बंदूक दिखाकर डराया, उसे बेहोश करने के लिए इंजेक्शन दिया। बेहोश होने पर उससे दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। लगातार मिल रही धमकियों और शोषण को बर्दाश्त न कर पाने के कारण पीड़िता ने अपने पति को इन घटनाओं के बारे में बताया और पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद 19 सितंबर, 2024 को द्वारका नॉर्थ थाने में मामला दर्ज किया गया।
उसे इंस्पेक्टर योगेश कुमार और इंस्पेक्टर विनोद यादव की टीम ने आरोपी को दिल्ली के नांगलोई इलाके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें