फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: FSSAI और पुलिस का बड़ा एक्शन, नजफगढ़ में नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और बैन ड्रग्स का भंडाफोड़

Fri, 24 Apr 2026 03:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एफएसएसएआई और स्थानीय पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। जहां गौरव वत्स द्वारा चलाए जा रहे बैन ड्रग्स और नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। 
विज्ञापन
बैन ड्रग्स और नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स के अवैध कारोबार का पर्दाफाश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, एफएसएसएआई के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने नजफगढ़ इलाके में एक अनाधिकृत वितरण केंद्र को ध्वस्त कर दिया है। यह केंद्र प्रतिबंधित प्रदर्शन बढ़ाने वाले पदार्थों और एक्सपायर्ड स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स का कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


संयुक्त टास्क फोर्स ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक बड़े अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में गौरव वत्स न्यूट्रिशन नामक प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। जिसका संचालन गौरव वत्स कर रहे थे। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (एनएडीए), युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के उच्च प्राथमिकता वाले अलर्ट पर यह कार्रवाई की गई।

जांच में पता चला कि यह केंद्र ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 तथा एफएसएस एक्ट 2006 के तहत अनिवार्य लाइसेंस के बिना संचालित हो रहा था। यहां प्रतिबंधित परफॉर्मेंस एन्हांसिंग सब्स्टेंसेज और एक्सपायर्ड हेल्थ सप्लीमेंट्स की अवैध डिस्ट्रीब्यूशन की जा रही थी।
विज्ञापन


टास्क फोर्स ने पूरे परिसर को सील कर दिया और अवैध सामग्री जब्त कर ली। मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई खेल जगत में डोपिंग और असुरक्षित सप्लीमेंट्स के खिलाफ एफएसएसएआई और एनएडीए की सख्त मुहिम का हिस्सा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें