फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ई-रिक्शा सवार फल विक्रेता से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । महेंद्र पार्क इलाके में ई-रिक्शा पर सवार फल विक्रेता के गले पर सर्जिकल ब्लेड लगाकर लूटपाट की गई। जहांगीरपुरी निवासी पीड़ित गोपाल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गोपाल ने बताया कि 9 मई को आजादपुर मंडी से फल खरीदने के बाद वह ई-रिक्शा से घर जा रहा था। शाह आलम बांध के पास एक व्यक्ति ई-रिक्शा पर सवार हुआ और कुछ दूर जाने पर उससे पैसे मांगे। मना करने पर गले पर ब्लेड लगाकर उसने हत्या की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को 12 हजार रुपये दिए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें