फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टा पर दोस्ती पड़ी भारी: मां ने मिलने से किया इनकार तो बेटे का कर लिया अपहरण; लखनऊ से मासूम का रेस्क्यू

Wed, 15 Oct 2025 09:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चार साल के बच्चे को सकुशल मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने बच्चे को पीड़िता के घर के बाहर से अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व जिले की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चार साल के एक मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्चे का अपहरण पीड़िता के घर के बाहर से किया था।

विज्ञापन


आरोपी की इंस्टाग्राम पर बच्चे की मां से दोस्ती हुई थी
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुधाकर सिंह की बच्चे की मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी लगातार मां पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदले की भावना से बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई।

दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से किया रेस्क्यू
बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। अमर कॉलोनी थाना पुलिस की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर लखनऊ में दबिश दी। पुलिस की मुस्तैद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिंदा अपराधी की 'फर्जी मौत': जाली प्रमाण पत्र पर थे पूर्व पार्षद के साइन, 14 दिन में बताए पुलिस; ऐसे खुली पोल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें