दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक युवक से विवाद होने पर कुछ हमलावरों ने उसके दोस्त को चाकू से गोद दिया। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस उसके घर पर दबिश दी है, लेकिन वह अपने घर से गायब मिला है। घायल युवक की पहचान सब्जी मंडी निवासी करण के रूप में हुई है।
पुलिस को रविवार रात मुखर्जी नगर में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत में आशंका जताई गई कि लूटपाट का विरोध करने पर उसपर चाकू से हमला किया गया है। छानबीन में पता चला कि करण का मुखर्जी नगर में एक दोस्त है, जिसका मलका गंज इलाके में रहने वाले एक युवक से विवाद है।
हमलावरों ने रविवार को अपने दोस्त के पास आने के दौरान करण का पीछा किया और मौका पाकर उसकी पिटाई करने के बाद उसपर चाकू से हमला कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी मलका गंज इलाके में रहता है।