फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका, गुरु साहिब का प्राप्त किया आशीर्वाद

Thu, 19 Feb 2026 09:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति ने बंगला साहिब में मत्था टेका - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरु घर में नतमस्तक होकर उस समय आशीर्वाद लिया, जब कीर्तनी जत्थे गुरु की इलाही वाणी का रसपूर्ण कीर्तन कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान रास्ता बंद करने की बात को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने संगत के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए पुनः विश्वास दिलाया कि कमेटी हर प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है और इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें