फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 12 साल तक के बच्चों की वाइल्डलाइफ वीक में मुफ्त एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में 2 से 8 अक्तूबर तक वाइल्डलाइफ वीक 2026 मनेगा। इस बार सप्ताह की थीम कनेक्टिंग हैबिटेट्स, थ्राइविंग वाइल्डलाइफ रखी गई है। इसके तहत लोगों को वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण से जोड़ने के लिए जागरूकता, शैक्षणिक और प्रकृति आधारित गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अक्तूबर को चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार पर ‘कनेक्टिंग हैबिटेट्स, थ्राइविंग वाइल्डलाइफ’ विषय पर डूडल एक्टिविटी से हुई। इसमें करीब 1,500 लोगों ने हिस्सा लिया। वाइल्डलाइफ वीक के दौरान ट्री वॉक, बर्ड वॉक, बटरफ्लाई वॉक, ड्रैगनफ्लाई वॉक, स्पाइडर एंड इंसेक्ट वॉक, रेप्टाइल, एंफीबियन और मॉलस्क वॉक समेत कई गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें