फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारत मंडपम में लगेगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में भारत मंडपम में तीन दिवसीय निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शीविर लगेगा। कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग (कैप्स) कार्यक्रम के तहत यह शिविर 25 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत सुबह दस बजे से होगी। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. प्रज्ञा शुक्ला के अनुसार महिलाएं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग करवा सकेंगी। महिलाओं को खुद से ब्रेस्ट की स्क्रीनिंग करने का प्रशिक्षण, कैंसर जागरूकता एवं शैक्षणिक सत्र और डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें