इंदिरापुरम के शक्तिखण्ड 2 में एक फ्लैट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर को नोएडा और इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार पॉलिसी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। इस सिलसिले में 3 युवतियों समेत 15 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। गिरोह के सरगना की पुलिस तलाश कर रही है। नोएडा के सूरजपुर थाने में ठगी की शिकयत पर कार्रवाई की गई।