फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पैसा डबल: हेराफेरी की तर्ज पर रकम दोगुना करने का दिया झांसा, पर युवती भांप न सकी 'राजू' के मंसूबे

Mon, 03 Apr 2023 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि टेलीग्राम पर एसएस ट्रेडर्स ऑफिशियल नाम से एक चैनल है। चैनल चलाने वालों ने कुछ दिन पहले उनके पास मैसेज भेजा। इसमें 24 घंटों में रकम दोगुना होने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 घंटे में रकम दो गुना करने के नाम पर छात्रा से 29 हजार की ठगी की गई। साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम के एक चैनल पर निवेश कराने का झांसा दिया था। सेक्टर-27 निवासी देबज्योति सरकार की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में देबज्योति ने कहा है कि टेलीग्राम पर एसएस ट्रेडर्स ऑफिशियल नाम से एक चैनल है। चैनल चलाने वालों ने कुछ दिन पहले उनके पास मैसेज भेजा। इसमें 24 घंटों में रकम दोगुना होने का झांसा दिया गया। जालसाजों ने उनके पास दस्तावेज व कार्ड आदि भेजे, साथ ही उन्हें एक ग्रुप से जोड़ लिया। वह उनकी बातों में आ गई और 10 हजार रुपये उनके भेजे गए लिंक पर भेज दिए।
विज्ञापन

24 घंटे बाद जब उन्होंने जालसाजों से संपर्क किया तो बताया कि उन्हें मोटा मुनाफा हुआ है। उनके पैसे बढ़कर अब 56,890 हो गए हैं। पैसे हासिल करने के लिए उन्हें 25 प्रतिशत कमिशन देना होगा, जिसके बाद उन्हें 66 हजार रिटर्न मिलेगा। छात्रा ने फिर से जालसाजों के खाते में 19 हजार रुपए भेज दिए। जिसके बाद वह नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें