फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उतरवा लेती थी गहने: कागज के कतरन को रुपये बताकर पति संग करती थी ठगी, सबको सुनाती बस एक ही कहानी

Mon, 04 Sep 2023 06:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


पुलिस ने रविवार को एक सूचना पर दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बुजुर्गों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कागज के कतरन को रुपये बताकर ठगी करने वाले एक दंपती को नारायणा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक जोड़ी सोने की बालियां, सोने और चांदी की अंगूठी बरामद की है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दंपती की पहचान शंकर और गंगा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को एक महिला ने नारायणा थाने में ठगी की शिकायत की। उसने बताया कि वह नारायणा विहार मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। एक महिला उसके पास आई और बताया कि उसके मालिक ने वेतन नहीं दिया, इसलिए वह मालिक के घर से रुपये का एक बंडल लेकर आ गई है। 

इसी बीच एक युवक महिला के पास आया और उसे बातों में उलझाकर उसके सारे गहने ले लिए और उन्हें बंडल सौंपकर फरार हो गया। महिला ने जब बंडल खोला तो उसमें कागज का कतरन निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में दिख रहे आरोपियों का फोटो निकालकर उनकी पहचान करने में जुट गई। 

पुलिस ने रविवार को एक सूचना पर दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपती घेवरा इलाके में रहते हैं। शंकर मजदूरी करता है। वह पहली पत्नी से अलग होने के बाद गंगा से दूसरी शादी कर ली। 
विज्ञापन

गंगा उत्तम नगर में रहती थी और लालबत्ती पर भीख मांगती थी। उसके बाद दंपती कागज के कतरन के ऊपर पांच सौ रुपये लगाकर बंडल तैयार करते थे फिर उसके जरिए लोगों से ठगी करते थे। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें