फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी पास ने बैंकों को लगाया करोड़ों का चूना: एक ही मकान के फर्जी पेपर तैयार कर लिया लोन, आरोपी दंपती गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 10:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कई राज्यों में ठगी करने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भजनपुरा में एक ही मकान को सात बार गिरवी रखकर कई बैंकों से 25 करोड़ ऐंठने वाले दंपती को जलगांव, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र जैन (47) और अंजना जैन (43) के रूप में हुई है। जितेंद्र महज चौथी पास है जबकि पत्नी सातवीं तक पढ़ी है। आरोपियों के फरार होने के बाद बैंकों ने पुलिस व आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज करवाया था। साथ ही, सीबीआई ने भी केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कई राज्यों में ठगी करने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों से ठगी की। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम के पोरवाल ने बताया कि वर्ष 2018 में निजी फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कंपनी के सहायक प्रबंधक दीपांकर सिन्हा ने बताया था कि भजनपुरा के मकान को गिरवी रखकर जितेंद्र और अंजना ने कंपनी से 2.60 करोड़ का लोन लिया था। 


जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर पहले से सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक आदि बैंकों से 25 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा है। आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी वर्ष 2016 से फरार हैं। 

विज्ञापन

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि आरोपी दिल्ली, तमिलनाडु, बेंगलूरू, नासिक और जलगांव में रहे हैं। लगातार आरोपी लोकेशन और मोबाइल भी बदलते रहे। जितेंद्र और बेटे के बैंक खातों की जांच से पता चला कि बेटा बेंगलूरू के किसी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। टीम वहां पहुंची और छापा मारा, लेकिन आरोपी वहां से भी निकल गए। 


बाद में एक मोबाइल नंबर के आधार पर दंपति की लोकेशन महाराष्ट्र की मिली। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु में भी एक बैंक को गोल्ड लोन के नाम पर ठगा है। आरोपी भजनपुरा में मिठाई की दुकान चलाते थे। बाद में कपड़ों की दुकान खोलने के अलावा नरेला में मिठाई की फैक्टरी भी लगाई थी।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें