फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी की स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले के प्रीत विहार इलाके से पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से प्रीत विहार, जगतपुरी और सीमापुरी थानों में दर्ज वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है। पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि प्रीत विहार इलाके में 13 अक्तूबर को कड़कड़ी मोड़ रेड लाइट के पास पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस बीच टीम ने स्कूटी सवार एक युवक को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। पुलिसकर्मियों को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान मंडावली के पंडित चौक निवासी राजेंद्र उर्फ राजू (25) के रूप में हुई। आरोपी पर पहले से ही चोरी और अन्य अपराधों के 15 मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें