फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के चार लोगों की मौत: कुंभ से लौट रहा था परिवार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Mon, 27 Jan 2025 03:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के रहने वाले चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरा परिवार कुंभ से स्नान कर वापस घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए गए हुए थे। वापस लौटते हुए कार हादसे का शिकार हो गई। 

विज्ञापन


आज तड़के सुबह एक बजकर 35 मिनट पर एक हुंडई कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग बैठे थे। ओमप्रकाश आर्या उम्र करीब 42 वर्ष, पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, बेटी अहाना 12 वर्ष और बेटा विनायक चार वर्ष जो कुंभ से स्नान कर प्रयागराज से वापस दिल्ली लौट रहे थे। पूरा परिवार दिल्ली के उत्तम नगर में रहता था। 

सड़क पर चलते वक्त कार अचानक रोड के दूसरी तरफ जाकर सामने से आ रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई। जिसमें मौके पर ही कार में सवार चारों यात्रियोें  की मौत हो गई। शवों को एसएन मोर्चरी रखवा दिया गया है। जाम लगा था। खुलवा दिया गया है। गााड़ियों को रोड से हटवाकर चौकी लुहारी पर खड़ा करवा दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।  पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें