नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे चार विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें एक-एक नागरिक सेनेगल और घाना का, जबकि दो नागरिक आइवरी कोस्ट के हैं। वीजा की वैधता समाप्त होने के बावजूद सभी द्वारका इलाके में रह रहे थे।द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों पर नजर रख रही है जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। इसी अभियान के तहत निरीक्षक कमलेश के नेतृत्व टीम ने चार विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। विदेशी नागरिकों की पहचान सेनेगल निवासी जॉन बैरो, घाना निवासी जोसेफ क्वाशिगाह और आइवरी कोस्ट निवासी ओउला मेडाराड और इब्राहिम डेम्बेले के रूप में हुई है। चारों को पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सामने पेश करने के बाद निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है। ब्यूरो