फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: चार देवरों ने भाभी से बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता बोली- विरोध करने पर देते थे ऐसी यातनाएं

Sun, 08 May 2022 09:14 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना। 

सार

पीड़िता ने बताया कि 10 साल पहले शादी हुई थी। ससुराल वालों ने परिवार वालों से करीब 10 साल तक नहीं मिलने दिया। चार देवरों ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके ही ससुराल वालों द्वारा जबरदस्ती  शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक संबंध न बनाने पर ससुराल वाले मारपीट करते थे। पीड़िता को ससुराल वालों द्वारा परिवार वालों से भी नहीं मिलने दिया जाता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 10 साल पहले शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने मुझे परिवार वालों से करीब 10 साल तक नहीं मिलने दिया। आरोप है कि उसके चार देवरों ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे।

मारपीट और जातिसूचक शब्द कहते थे ससुराल वाले
जब पीड़िता इसका विरोध करती थी तो उसके ससुराल वाले मारपीट और जातिसूचक शब्द कहा करते थे। बीते दो साल से उसने अपने घर फरीदाबाद जाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसी साल 28 फरवरी को जब वह अपनी नानी के घर पर थी तो पति लेने आ रहा था। इसकी सूचना मिली तो पास में अपनी सहेली के घर पर चली गई थी।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच कर रही है पुलिस
जब परिवार वालों को वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी। जिसके बाद पुलिस को उसने ससुराल वालों द्वारा मारपीट के बारे में बताया था। शारीरिक संबंध बनाने वाली घटना को पीड़िता ने उस समय छिपा लिया था। जिसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ वापस अपने घर आ गई थी। उसी दिन पीड़िता ससुराल चली गई थी। सोहना थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें