फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रतिबंधित पटाखे खरीदने-बेचने वाले चार गिरफ्तार, 1489 किलो पटाखे बरामद

Tue, 17 Oct 2023 01:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहार आने के बाद दिल्ली पुलिस प्रतिबंधित पटाखों की तस्करी रोकने के लिए जगह-जगह छापे मार रही है। दक्षिण जिला स्पेशल स्टाफ को 15 अक्तूबर को सूचना मिली कि कोटला मुबारकपुर के इलाके में प्रतिबंधित पटाखों की खरीद बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों की खरीद बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दक्षिण दिल्ली से 13 सौ किलोग्राम और सदर बाजार से 189 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहार आने के बाद दिल्ली पुलिस प्रतिबंधित पटाखों की तस्करी रोकने के लिए जगह-जगह छापे मार रही है। दक्षिण जिला स्पेशल स्टाफ को 15 अक्तूबर को सूचना मिली कि कोटला मुबारकपुर के इलाके में प्रतिबंधित पटाखों की खरीद बिक्री की जा रही है। पुलिस टीम ने पंजाबी बाजार और गुरुद्वारा रोड मार्केट स्थित दुकानों में छापा मारा। जहां से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान योगेंद्र, किशन और आशीष वशिष्ठ के रूप में हुई।

आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1300 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि त्योहार में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम से प्रतिबंधित पटाखों लेकर आए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री करने वाले एक विक्रेता को सदर बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। उसके पास से 189 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। आरोपी अपने घर के बाहर सीढि़यों पर बैठाकर पटाखे बेच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें