फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 250 कैमरों की फुटेज से पकड़े गए दो झपटमार समेत चार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले में सोने की चेन झपटमारी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जिले की एंटी स्नैचिंग सेल और सागरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो झपटमार अंकुश और विकास हैं, जबकि नितिन गुप्ता और नीरज गुप्ता को चोरी का सामान ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 ग्राम वजन की सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि जांच टीम ने वारदात पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के आवाजाही वाले रास्तों पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 10 दिन तक लगातार तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने अंकुश और विकास को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि दोनों चोरी की सोने की चेन को नितिन गुप्ता और नीरज गुप्ता को बेच देते थे। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोने की चेन बरामद कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन गार्डन निवासी अंकुश पर 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसका साथी विकास मोहन गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें