फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: करोलबाग में फॉर्च्यूनर कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Tue, 20 Sep 2022 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फॉर्च्यूनर ने सबसे पहले दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे हिमांशु घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। हादसे का पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के करोब बाग में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। पुलिस ने कहा कि बाइक को टक्कर मारने के बाद, कार सड़क किनारे खड़े कई अन्य वाहनों से टकराई। पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सुधीर जैन के रूप में हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि जैन भाजपा से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


फॉर्च्यूनर ने सबसे पहले दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे हिमांशु घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। हादसे का पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में जैन की फॉर्च्यूनर कार को बाइक से टकराते हुए देखा जा सकता है जिसके बाद वह तीन-चार और वाहनों से जा टकराई थी।

अधिकारी ने कहा कि जैन को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था ताकि पता लगाया जा सके कि हादसे के वक्त क्या वह शराब के नशे में था। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने जैन के उनकी पार्टी के सदस्य होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि जैन 2008-09 के आसपास दिल्ली बीजेपी के ट्रेडर्स सेल के सदस्य थे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें