बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र में एनजीओ के माध्यम से फर्जी विकलांग कल्याण शिविर लगाकर सरकारी धन हड़पने के मामले में विशेष न्यायाधीश ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और एक अन्य की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। ऐसे में दोनों पर पुलिस की कार्रवाई का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।