उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने 19वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले 38 वर्षीय अमित गंडोत्रा ने 19वीं मंजिल पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। परिजनों ने उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।