फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG PSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष 45 लाख की रिश्वत लेने में गिरफ्तार, जानें क्या मामला

Tue, 19 Nov 2024 09:03 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी पर सीबीआई ने कार्रवाई की है। रायपुर स्थित एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इसी सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी को रायपुर स्थित एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कंपनी के निदेशक के बेटे और बहू का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर कराने के लिए यह रिश्वत ली गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से 20 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की दो किस्तों में रिश्वत दी थी।

समिति के सदस्य सोनवानी के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि यह रिश्वत गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका कटारिया को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कराने के लिए दी गई थी। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार के 16 फरवरी के संदर्भ पर इस वर्ष जुलाई में सोनवानी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें