फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्थायी रोजगार की मांग को लेकर पूर्व बस मार्शलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्थायी रोजगार की मांग को लेकर दिल्ली सिविल डिफेंस के पूर्व बस मार्शलों ने शुक्रवार को चंदगी राम अखाड़े पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला और पुरुष मार्शलों ने भाग लिया और सरकार से रोजगार संबंधी वादा पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन में कुछ मार्शलों को चोटें आईं, जबकि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, दिल्ली में सरकार बनने के बाद 60 दिनों के भीतर रोजगार देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। मार्शलों का आरोप है कि वह पिछले एक साल से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं और कई बार सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। मार्शलों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी आदित्य राय ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित होंगी, पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे और बेरोजगार यात्रा निकाली जाएगी। प्रदर्शनकारी अब शनिवार को अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। इस प्रदर्शन में मुकेशपाल सिंह, नरेंद्र कुमार राय, रोहित डीलर और आदित्य राय समेत बड़ी संख्या में पूर्व बस मार्शल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें