सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय 11 मई से सुबह 8 बजे से खुलेगा। अभी तक इसका खुलने का समय सुबह 9:30 बजे था।
जल्दी दफ्तर खुलने से पीएफ खाता धारक अपने दावा फार्म जल्दी जमा कर सकेंगे और पीएफ के संदर्भ में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार यादव ने बताया कि जिले के तमाम दफ्तरों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे के आसपास का होता है। इसी समय पीएफ दफ्तर भी खुलता था।
ऐसे में लोगों को दावा फार्म या पीएफ संबंधी जानकारी के लिए या तो दफ्तर जाने में देरी हो जाती थी या फिर छुट्टी लेनी पड़ती थी।
खाता धारकों की इस समस्या को देखते समय में बदलाव किया गया है। पहले की तरह ही पीएफ कार्यालय दोपहर 3 बजे बंद होगा।