फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हेरोइन की तस्करी में विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मोहन गार्डन इलाके में ग्राहक को खेप पहुंचाने आया था आरोपी

Wed, 11 Jan 2023 06:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी उनादिके किंग्सले अरिंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग का पॉलीथिन बरामद किया गया। जिसकी जांच में उससे 85 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाले विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 85 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


मोहन गार्डन थाना में तैनात हवलदार दिनेश कुमार को गश्त करने के दौरान एक विदेशी के मादक द्रव्य तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिली। आरोपी के छठ पूजा पार्क के पास ग्राहक को खेप पहुंचाने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची। रात करीब 11.20 बजे पुलिस टीम ने एक विदेशी नागरिक को आते देखा। आरोपी पार्क के पास किसी ग्राहक का इंतजार करने लगा। मुखबिर के इशारे करते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी उनादिके किंग्सले अरिंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग का पॉलीथिन बरामद किया गया। जिसकी जांच में उससे 85 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोहन गार्डन इलाके में रहकर हेरोइन की तस्करी कर रहा था। वह अपने देश के कुछ नागरिकों से हेरोइन खरीदने के बाद उसे ग्राहकों तक पहुंचा रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के जरिए धंधे से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायर की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें