फिरोजपुर झिरका। गांव रावली में बुचड़खाने से निकलने वाली गंदगी खुले में फेंके जाने के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से गांव में जल्द फॉगिंग कराने की मांग की है। डिपो होल्डर आसीद खान, समाजसेवी सद्दाम हुसैन, नसीम अहमद, डॉ. सरफुद्दीन ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल फॉगिंग कराने की अपील की है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विशाल सिंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव फॉगिंग कराई जा रही है। जल्द ही रावली गांव में भी टीम भेजकर मक्खी-मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराई जाएगी। संवाद