फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Update: बारिश से उत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पंजाब और हरियाणा में हजारों लोग बाढ़ में फंसे

Fri, 14 Jul 2023 07:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हिमाचल प्रदेश में सड़कें ध्वस्त हो जाने से अब भी दस हजार सैलानी अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। यमुना व घग्गर नदियों में उफान से हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ से हजारों लोग गांवों में फंस गए हैं। पंजाब में भी सतलुज में बाढ़ से हालात खराब हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बाढ़ का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर दो दिन के लिए भले ही थमा हो, पर इसने यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सड़कें ध्वस्त हो जाने से अब भी दस हजार सैलानी अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। यमुना व घग्गर नदियों में उफान से हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ से हजारों लोग गांवों में फंस गए हैं। पंजाब में सतलुज में बाढ़ से हुसैनीवाला से गट्टी राजोके की ओर जाने वाली सड़क धंस गई। इससे हजारों लोग फंसे हुए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज में पानी फिर बढ़ रहा है, जिसके चलते यमुना नदी के साथ लगते गांवों में खतरा मंडरा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क टोल के पास करीब 40 फुट धंस गई है। अंबाला में एनडीआरएफ की एक नाव डूब गई है। टीम के सदस्य खुद पानी में फंसने के बाद भी लोगों को बचा रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए पंजाब के लिए 218.40 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

पाकिस्तान ने गेट खोले तो पंजाब को मिली राहत
पाकिस्तान ने सुलेमान हेड वर्क्स से दस गेट खोल दिए, जिससे पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों को बाढ़ से राहत मिली है। मुख्य अभियंता एचएस मेहंदीरत्ता ने बताया, इससे दक्षिण मालवा बाढ़ के प्रकोप से बच गया। पंजाब के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। स्कूल अब 17 जुलाई को खुलेंगे।

हिमाचल: कुल्लू में 20 शव मिले, 10 हजार सैलानी फंसे
हिमाचल में बाढ़ के चलते कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति में फंसे 60 हजार पर्यटकों को निकाल लिया गया है। हालांकि, करीब 10 हजार सैलानी अब भी मनाली, मणिकर्ण, सैंज, तीर्थन घाटी में फंसे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये सभी सुरक्षित हैं। कुल्लू जिले में अभी तक 20 शव बरामद हुए हैं। दस की पहचान नहीं हो पाई है। टिहरी डैम में पानी का स्तर 779.10 पर पहुंचा गया है।
विज्ञापन

हर तरह से करेंगे हिमाचल की मदद : शाह
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर हिमाचल के हालातों से अवगत कराया। इस पर शाह ने उन्हें बारिश से हुए नुकसान का आकलन आने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें