फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पांचवीं मंजिल से गिरी पांच साल की बच्ची, एम्स में भर्ती, परिजनों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी सूचना

Wed, 06 Mar 2024 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी की पांचवीं मंजिल की बालकनी में खेल रही मासूम नीचे गिर गई। मंगलवार शाम को हुए हादसे के बाद बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बन हुई है। कोतवाली सेक्टर-114 पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बच्ची के परिजनों ने अभी तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है। सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सोसाइटी निवासी सानवी (5) सेक्टर-116 स्थित किडजी प्ले स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार देर शाम को वह अपने घर की पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एम्स रेफर कर दिया गया। एसीपी थर्ड शैव्या गोयल के मुताबिक पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें