फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 14 बाणियां कंठ करने वाले पांच वर्षीय बच्चे को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 14 बाणियां कंठ करने वाले पांच वर्षीय गुनवीर सिंह को सम्मानित किया। कमेटी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन सरदार जसप्रीत सिंह करमसर ने बच्चे को सम्मान दिया। कमेटी के इन पदाधिकारियों ने बताया कि गुनवीर सिंह गर्मियों की छुट्टियों में कमेटी की ओर से आयोजित गुरमत कैंपों में नियमित रूप से भाग लेता है। पिछले कैंप के दौरान भाई लखी शाह वंजारा हॉल में जब उससे गुरबाणी सुनाने के लिए कहा गया तो उसने 14 बाणियां कंठ सुनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अब उसे इससे भी अधिक बाणियां याद हो चुकी हैं। कमेटी ने बच्चे का उत्साहवर्धन करते हुए 51 हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक भी प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें