फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली के चंदर विहार में घर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पांच लोग और दो पालतू कुत्तों को बचाया

Fri, 10 Apr 2026 03:52 PM IST
Akash Dubey पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

दिल्ली के चंदर विहार में शुक्रवार को एक आवासीय इमारत में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों और दो पालतू कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग एक छह मंजिला इमारत के भूतल पर लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन कर्मियों ने सभी पांच निवासियों और दो पालतू कुत्तों को बचाया। आग से भूतल पर रखे चार स्कूटर और एक मोटर पंप क्षतिग्रस्त हो गए। अग्निशमन कर्मियों ने दोपहर करीब 12:05 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें