पुलिस के अनुसार, मंदिर मार्ग, मंगोलपुरी, लाहौरी गेट, करोल बाग और आनंद विहार में सोमवार से बुधवार के बीच पांच शव मिले। मंदिर मार्ग में सोमवार को करीब 55 साल के व्यक्ति का शव फुटपाथ पर मिला। दूसरा शव मंगोलपुरी में मिला। यहां करीब 30 साल के युवक का शव डीएसआईडीसी परिसर के पास पड़ा था।
20 दिसंबर को लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन के नजदीक अवंति बाई चौक के पास करीब 45 साल के व्यक्ति का शव मिला। इसी दिन 60 साल के बुजुर्ग का शव करोल बाग में मिला। वहीं, बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-2-3 पर 50 साल के व्यक्ति का शव मिला। पुलिस सभी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि रात के समय खुले में सोने के कारण ठंड से सभी की मौत हुई है।