दिल्ली सरकार ने एमसीडी के लिए 773 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। इससे एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन देना आसान होगा। कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल महीने का वेतन समय पर मिल पाएगा। जनहित से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी।
शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल सरकार के इस निर्णय से एमसीडी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों आदि को समय पर वेतन का भुगतान होगा। उन्हें लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि एमसीडी में पैसे की कमी नहीं होने देंगे। इसके साथ ही एमसीडी के सभी कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलेगा और दिल्ली की साफ सफाई का ध्यान अच्छे से रखा जाएगा।