फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आधी रात घर के बाहर फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी इलाके में गुरुवार देर रात स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। दोनों बदमाश हेलमेट और नकाब पहने हुए थे। गोली चलाने के बाद हथियार लहराते हुए धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 12 बजे की है। चश्मदीद नरेंद्र ने बताया कि स्कूटी पर दो युवक पहुंचे थे। उनके हाथ में तमंचा था। उन्होंने मकान के बाहर एक राउंड फायर किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें