फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक में आग लगने से चार दुकानें खाक

Mon, 21 Jul 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के चांदनी चौक में रविवार शाम गारमेंट की चार दुकानों में आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस की माने तो आग से लाखाें रुपये का माल राख हो गया।

रविवार शाम 6:10 पर पुलिस को सूचना मिली कि 295/2 मेन रोड चांदनी चौक की गारमेंट की दुकानों में आग लग गई है। दुकानें कंबल और साड़ियों की थी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय दुकानदार रोहन ने दमकल कर्मियाें के देर से पहुंचने के आरोप लगाया।

लोगों का कहना था कि समय से पहुंचने पर नुकसान को कम किया जा सकता था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें