राजधानी के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना सोमवार देर रात की है। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आपातकालीन ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उन्होंने आगे बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।