शिव कॉलोनी पल्ला में रहने वाले संदीप के घर में मंगलवार दोपहर सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई।
घटना के समय कमरे में बनी रसोई में मौजूद पत्नी वंदना (23), मां लक्ष्मी (60), बड़ा भाई मिंटू (28) और डेढ़ साल का बेटा रुद्र उर्फ नानू गंभीर रूप से झुलस गए।
घर में आग लगी देख पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पड़ोस के मुकेश नाम के युवक ने झुलसे हुए लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहन में लाद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया।
पल्ला चौकी इंचार्ज ने बताया कि आग संभवत सिलेंडर लीक होने से आग लगी है, फिलहाल परिवार वालों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जाएगी।