राजधानी दिल्ली के पटेल नगर थाने में आज सुबह लगभग 9:15 बजे अचानक आग लग गई। लोगों के अनुसार, आग थाना अध्यक्ष के कमरे और साथ में एक और कमरे में फैली थी।
सूचना मिलते ही दमकल की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है।