पूर्वी दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों में अचानक शनिवार रात को आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में अभी अग्निशमन की कोशिशें जारी हैं।
गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि हमें रात करीब 8:30 बजे शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। कोई हताहत नहीं हुआ है... आठ दमकल गाड़ियां यहां भेजी गईं।