फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: पंजाबी बाग इलाके के एक फ्लैट में लगी आग, 55 साल की महिला झुलसी

Mon, 13 Jan 2025 10:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बीती रात हादसा हो गया। जहां एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने से एक 55 साल की महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दिल्ली दमकल विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी बाग के पश्चिमपुरी इलाके में रविवार रात एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। हादसे में आग में झुलसकर 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग में घिरे महिला के पति और बेटे को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा।

विज्ञापन


हालांकि दोनों आग के चपेट आकर झुलस गए थे। दोनों को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पंजाबी बाग थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त निर्मला (65) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की 68 साल के प्रह्लाद और उनके बेटे 41 साल के जितेन्द्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव से आग लगने    और फिर फ्रीज का कंप्रेशर फटने की बात सामने आई है।

मादीपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिम पुरी के न्यू स्लम क्वार्टर में आग लग गई है और कुछ लोग फ्लैट में फंसे हुए है। सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची। उन्होंने देखा कि दो लोग दूसरी मंजिल के बालकनी के पास खड़े होकर बचाने की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने ऊपर की मंजिल की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन कमरे से आग की तेज लपटें निकल रही थी। वह सीढ़ी से ऊपर नहीं जा पा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पास के ही टेंट की दुकान से सीढ़ी लेकर उसे बालकनी में लगाया और उसकी मदद से दूसरी मंजिल तक पहुंचे। पुलिस ने वहां फंसे पिता-पुत्र को एक एक कर सीढ़ी से नीचे उतारा। बेटा पांच फीसदी जबकि पिता 15 फीसदी झुलस गए थे।

पुलिस ने दोनों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को भी आग लगने की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान दमकल कर्मियों ने घर से निर्मला को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटियों को मां के लौटने का है इंतजार
हादसे में मृत निर्मला की बेटियों को अपनी मां के अस्पताल से लौटने का इंतजार है। परिवार वालों ने उन्हें घटना में मां की मौत होने की सूचना नहीं दी है। इसी इलाके में रहने वाली उनकी शादीशुदा बेटी आरती ने बताया कि उन्हें देर रात घर में आग लगने की जानकारी मिली। वह तुरंत भागकर घर पहुंची। उनके पिता प्रह्लाद और भाई जितेेंद्र को पुलिस अस्पताल लेकर जा चुकी थी। देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी मां को दमकल कर्मियों ने झुलसी अवस्था में कमरे से बाहर निकाला था और उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। वह पुलिस कर्मियों से मां के बारे में पूछताछ की, लेकिन उनलोगों ने कुछ नहीं बताया। वह अपनी मां के आने का इंतजार कर रही है। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन अहमदाबाद गई है और रात तक वापस आ जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें