फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक शोरूम में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर; इलाके में हड़कंप

Mon, 20 May 2024 12:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दुर्गापुरी के एक कपड़ों के शोरूम में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि जिसने चार मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के पास दुर्गापुरी मेन रोड पर बीती रात एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। घटना स्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति नगर के दुर्गापुरी एक्सटेंशन इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर में बने एक कपड़े के शोरूम में लगी। घटना स्थल पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। 

दमकल विभाग के अधिकारी एके जयसवाल ने बताया कि सुबह छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तभी हमने दमकल की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए और गाड़ियों को भेजा गया। फिलहाल, आग पर काबू पाया जा रहा है। अभी आग लगने के करण का अभी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें